Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर दायर किए गए मानहानि केस में आज राहुल गांधी गुवाहाटी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में पेश होने के बाद बोले राहुल गांधी ने कहा कि उनकी लड़ाई आरएसएस के विचारों के खिलाफ हैं, आरएसएस के लोग देश बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के खिलाफ लड़ाई और सांप्रदायिक सद्भाव के अभियान को रोकने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उधर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन जो देश के हित में काम करता है लेकिन कांग्रेस पार्टी को देश के हित में काम करने वाले नहीं देश विरोधी काम करने वाले लोग ज्यादा पसंद आते है।

Category

🗞
News

Recommended