Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
विदेश और रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया, सेना ने सीमा पार से ज्यादातर घुसपैठ नाकाम की। उन्होंने कहा कि बुधवार रात हमने एलओसी पर आतंकी गुटों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल ऑपरेशन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उरी और पूंछ हमले में मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल से पता लगा है कि वे पाकिस्तानी हैं। भारत ये सैंपल पाकिस्तान को देने के लिए भी तैयार है। आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिलने की बात भी कबूल ली है। यह भी घोषणा की गई है कि भारतीय सेना किसी भी हालात के लिए तैयार है।

Category

🗞
News

Recommended