Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा टूट गए। सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी करीब 150 अंकों की गिरावट के बाद 8604 के स्तर पर आ गया। निफ्टी में शुमार शेयरों में 50 शेयर गिर गए। टीसीएस को छोड़ सभी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सभी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी इंडेक्स में 6.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। फार्मा, मेटल, सरकारी बैंक और ऑटो कंपनियों का इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

Category

🗞
News

Recommended