Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद केंद्र में गहमागहमी और बैठकों का दौर जारी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से से आज आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गयी हैं। राजनाथ सिंह के साथ होने वाली मीटिंग में आईबी और रॉ चीफ के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों है। बता दें भारत द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ओर से खतरें की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में बैठक में इस स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। देश की तीनों सेनाओं को कल ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया गया था। सरकार अपनी ओर से ऐतियात के तौर पर कोई कमी नही छोड़ रही है। इसी रणनीति के तहत कल भारत ने पाकिस्तान से लगने वाले गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर के बार्डर एरिया के गांवों को खाली करा लिया था।

Category

🗞
News

Recommended