Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
आज पटना हाई कोर्ट ने एतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य मे लागू नए शराबबंदी कानून को रद कर दिया है। राज्य में नई उत्पाद नीति के तहत राज्य के दोनों सदनों से सर्वसम्मति से पास कर दिया था। दोनोें सदनोें से पास होने के बाद राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने भी इसपर मुहर लगा दी थी। आज पटना हाई कोर्ट में नए उत्पाद अधिनियम पर सुनवाई शुरु हुई और कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद बड़ा फैसला देते हुए इस नए कानून को गलत करार दिया और इसे रद करने का आदेश दिया। इस कानून के रद होने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए शराबबंदी कानून को करारा झटका लगा है। एक तरफ जहां राज्य में सत्ताधारी जेडीयू इस पूरे मामले पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं जन अधिकार पार्टी के सांसद पप्पू यादव हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए नीतीश सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून को असंवैधिक करार दिया।

Category

🗞
News

Recommended