Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत की एक अलग साख बनी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि व्यवहार से हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है और हम वो लोग हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्व में भारतीय समुदाय से जुड़ने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों को संख्या की जगह उन्हें शक्ति के रूप में देखने की जरूरत है और प्रवासी लोगों के मन में ये भावना भरनी होगी कि देश आपको कभी भूल नहीं सकता है।

Category

🗞
News

Recommended