Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से दिल दहाल देने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां सीसीटीवी में मर्डर की तस्वीरें कैद हो गई। तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे एक बदमाश दुकान में घुसता है और पहले काउंटर पर बैठे दुकान के मालिक पर दो फायर करता है। इसके बाद सामने बैठे शख्स के विरोध करने पर उस पर भी फायर कर देता है। ये वारदात मऊ जिले के भीटी बाजार में एक बैटरी कारोबारी की दुकान की है। जहां दुकान में घुसकर बदमाश ने पहले दुकान के मालिक रामानंद सिंह पर गोली मारी फिर उनके साथ बैठे उनके पड़ोसी कारोबारी अखिलेश राय पर गोली चला दी। इस हमले में अखिलेश राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामानंद सिंह को जिला अस्पताल में इलाज के बाद बीएचयू रेफर कर दिया है।

Category

🗞
News

Recommended