Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
बीएसपी अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को पार्टी ने यूपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ में बीएसपी ने प्रदर्शन किया था, जिस दौरान बीएसपी नेताओं द्वारा कहे गए शब्दों पर आपत्ति जताते हुए स्वाति सिंह बीएसपी के खिलाफ मोर्चा खोला था। पार्टी ने उस वक्त भी स्वाति का साथ दिया और लखनऊ में बीएसपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी एलान किया। आपको बताते है कि बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की कमान संभालने पर स्वाति सिंह ने क्या कहा और बीएसपी के नेता सुधींद्र भदौरिया ने क्या कहा। दोनों पक्षों को सुनें पक्ष-विपक्ष में।

Category

🗞
News

Recommended