Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू कश्मीर के पंपोर में आज सुबह एक सरकारी इमारत में दो से तीन आतंकवादियों ने एक सरकारी पर हमला बोल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईडीआई यानि आंत्रप्रन्योर डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट कैंपस के भीतर दो से तीन आंतकियों के होने का अंदेशा है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस ने किसी के घायल होने की पुष्टी नहीं की है। यह इमारत जिस परिसर में है वहां इस साल के शुरू में मुठभेड़ हुई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी सुबह साढ़े छह बजे बिल्डिंग में घुसे। सिक्यॉरिटी फोर्सेस का ध्यान बांटने के लिए उन्होंने आग लगा दी। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Category

🗞
News

Recommended