Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों और दोनों देशों के बीच के संबंधों को गहरा बनाने के तौर तरीकों पर भी चर्चा की। मुलाकात की बाद हुई संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "मैं ब्राजील की कंपनियों को भारत में निवेश करने और एक लंबी वाणिज्यिक साझेदारी निभाने के लिए आमंत्रित करता हूं। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझीदार है।"

Category

🗞
News

Recommended