Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
गया के चर्चित रोडरेज केस में आदित्य सचदेव की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव उर्फ राकेश रंजन यादव की पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रही है, लेकिन वह भूमिगत हो गया है। उसकी मां व जदयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी ने कहा है कि वह खुद सरेंडर करेगा। विदित हो कि पटना हाईकोर्ट से मिली बेल के बाद रॉकी 21 अक्टूबर को गया जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद बिहार सरकार ने उसकी बेल रद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

Category

🗞
News

Recommended