Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए सेना के जवान तुपारे राजेंद्र नारायन को उनके गृहनगर कोल्हापुर में आज अंतिम विदाई दी गई। कोल्हापुर की चंदगढ़ तहसील के कार्वे गांव के रहन वाले 33 साल के नायक राजेंद्र की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे कोल्हापुर ने ही नहीं पूरे देश ने इस वीर की शहादत को सलाम किया। जम्मू कश्मीर से आज उनका पार्थिव शरीर सेना के विमान से पहले बेलगाम लिया गया। इसके सड़क मार्ग से शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ सेना ने अपने नायक तुपारे राजेंद्र नारायण को अंतिम विदाई दी। शहीद तुपारे राजेंद्र नारायण अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए। तुपारे राजेंद्र नारायन19 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे। 2002 में उन्हें बेलगाम में मराठा लाइट इंफेंट्री में पोस्टिंग मिली। दैनिक जागरण की ओर शहीद तुपारे नारायण की शहादत को सलाम...।

Category

🗞
News

Recommended