Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जेएनयू छात्र नजीब अहमद की गुमशुदगी का मामला गर्माता जा रहा है। नजीब अहमद पिछले 25 दिनों से गायब है, छात्र इसपर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अब यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी इसे लेकर सक्रिय हो गई है। यूपी में बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की है। नजीब धर्मेंद्र के संसदीय क्षेत्र का रहने वाला है। धर्मेंद्र ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर उपराज्यपाल से बात की।। वहीं, नजीब के परिवार ने भी एलजी नजीब जंग से मुलाकात की है। एलजी से मिलने के बाद धर्मेन्द्र यादव गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने पहुंचे।

Category

🗞
News

Recommended