Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लेकर रविवार को गोवा में एक प्रोग्राम के दौरान कहा, ''सरकार बनाते ही मैंने कालाधन पर कदम उठाया था। मेरी कैबेनिट के पहले दिन ही मैंने एसआईटी गठित की। उन्होनें कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार बनी थी, देश ने जैसा चाहा मैने वैसा किया है। फैसले से ईमानदारों को कोई तकलीफ नहीं है लेकिन 2जी, कोयला घोटाले वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा अब बेनामी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी साफ कर दिया कि 30 दिसंबर के बाद इस तरह की कोई दिक्‍कत लोगों को नहीं झेलनी होगी। यदि ऐसा हुआ तो इसकी सजा भुगतने को भी मैं तैयार हूं।

Category

🗞
News

Recommended