Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
आज रेवाड़ी के हुडा मैदान में शहीद सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। नोटबंदी के फैसले पर गृहमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए कुछ दिनों की असुविधा से परेशान न हों। उन्होंने कहा हम कभी भारत की आन बान और शान पर आंच नहीं आने देंगे। साथ ही राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि नोटबंदी के फैसले की वजह से देश भर में नक्सली व आतंकी घटनाओं में कमी आई है।

Category

🗞
News

Recommended