Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े नोट पर बैन लगाने के फैसले का स्वागत किया है। सीएम ने बुधवार को मधुबनी के वाटसन स्कूल में 'निश्चय यात्रा' के तहत चेतना रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि हम 500-100 के नोट बंद करने के फैसले के हिमायती हैं, इससे कालाधन बाहर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाधन के बाद अब सरकार को बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। कई लोग दो नंबर का कारोबार कर ऐश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की जरूरत है।

Category

🗞
News

Recommended