Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व राज्‍यसभा सदस्‍य सचिन तेंदुलकर आज आंध्र प्रदेश के पुत्‍तमराजू कांद्रिका गांव पहुंचे। इस गांंव को सचिन ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था। इस मौके पर उन्‍होंने ग्रामीणों और अधिकारियों से बातचीत की। सचिन तेंदुलकर ने नेल्लोर जिले के इस गांव में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए हैं। सचिन ने यहां कम्यूनिटी डेवलपमेंट बिल्डिंग का उद्घाटन किया और ग्रामीणों से इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में बात की। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कई पैमानों पर केंद्र सरकारों ने जब सभी गांवों को मापा तो सचिन तेंदुलकर के गोद लिए गांव को सर्वश्रेष्‍ठ पाया गया। सचिन तेंदुलकर इस गांव में आज ही के दिन ठीक दो साल पहले विकास कार्यों की आधारशिला रखने आए थे। इत्तेफाक से यही दिन था जबकि 2013 में इस क्रिकेट लेजेंड ने क्रिकेट से संन्यास लिया था।

Category

🗞
News

Recommended