Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध पाक घुसपैठिये को मार गिराया है. बीएसएफ के मुताबिक, आज आरएस पुरा सेक्टर में सुबह धुंध और कोहरे का फायदा उठाकर एक संदिग्ध आदमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बाड़ के करीब आ गया था. जब बीएसएफ के चौकस जवानों ने उसे चुनौती दी तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया. लिहाजा बीएसएफ ने उसे मार गिराया. फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है. गौरतलब है कि भारतीय सेना के लाइन ऑफ कंट्रोल के पार जाकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच सरहद पर तनाव काफी बढ़ गया है।

Category

🗞
News

Recommended