Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पंजाब की नाभा जेल से भागे आतंकियों के दो मददगार को उत्‍तराखंड पुलिस ने देहरादून से दबोचा है। देहरादून एसएसपी डा. सदानंद दाते ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्‍होंने पंजाब के नाभा जेल में भागे कैदियों को भगाने में मदद की थी। उन्‍होंने बताया कि इस क्रम में पुलिस ने एक घर में तलाशी के दौरान दस राउंड्स, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। गौरतलब है कि बीते रोज सुबह पंजाब की नाभा जेल में पुलिस की वर्दी में आए कुछ लोगों ने हमला कर छह आतंकियों को छुड़ा लिया था। इस घटना के तुरंत बाद पंजाब व सीमावर्ती राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया। उत्तराखंड की सीमा वैसे तो सीधे पंजाब से नहीं लगती है लेकिन पंजाब से सटे हिमाचल से इसकी सीमाएं नजदीक होने के कारण यहां भी हाई अलर्ट जारी किया गया था।

Category

🗞
News

Recommended