Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नोटबंदी के बाद बैंकों में लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। बैंकों की लंबी लाइनों से बचने के लिए आज पंजाब नेशनल बैंक ने अपना मोबाइल वॉलेट ऐप शुरू किया। इस ऐप को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य में कागज की करेंसी की संख्या अन्य देशों की भांति हमारे देश में भी कम होने वाली है। उन्होंने कहा कि कार्ड्स की तुलना में भी मोबाइल बैंकिग ज्यादा बेहतर है। क्योंकि इसमें सर्विस चार्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने बैंक अकाउंट में से कुछ पैसे अपने मोबाइल वॉलेट में रखिए और सारा खर्चा उसमें से करते जाएं।

Category

🗞
News

Recommended