Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेतृत्व में प्रदेश के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों समेत, राज्य के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व इनलो के अभय चौटाला भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने एसवाईएल मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति को अवगत कराया है। हमें उम्मीद है कि जल्द है इस मसले का समाधान निकलेगा और हरियाणा के हिस्से में आने वाला पानी जल्द ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक पार्टीयों का नहीं बल्कि दो राज्यों का मामला है हम पंजाब सरकार से केवल अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं, जिसका हमें अधिकार है।

Category

🗞
News

Recommended