Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नोटबंदी को लेकर सोमवार के संसद से लेकर सड़क तक सियासत देखने को मिली। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोधियों ने जन आक्रोश दिवस के रूप में प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन व दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको समेत दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मार्च निकाला। दिल्ली कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन में कहीं दूल्हा घोड़ी पर बैठा हाय-हाय करता दिखा, तो कहीं थाली और बर्तन पीटती महिलाएं दिखीं।

Category

🗞
News

Recommended