Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि पाकिस्तान जिस इलाके(ग्वादर) मेें भारतीय पनडुब्बी के तैनात होने का दावा कर रहा है वो बेबुनियाद है। इस संबंध में पाक नेवी के अफसर ने बयान दिया है। लेकिन आश्चर्य है कि पाक नेवी के प्रवक्ता ने इस सिलसिले में कुछ और ही कहा है। उन्होंने कहा कि पाक नौसेना द्वारा तैनात पनडुब्बियों पर भारतीय नौसेना की नजर रहती है। इसके अलावा हम पाकिस्तान की हर हरकतों का सावधानी से निरीक्षण करते हैं। भारतीय नौसेनाध्यक्ष ने कहा कि जहां जैसी जरूरत होती है, भारतीय नौसेना पनडुब्बी तैनात करती है और आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे। एडमिरल लांबा ने ये भी कहा कि हिंद महासागर की सुरक्षा और भारत अपने हितों के प्रति सजग है। अगर किसी ने भारतीय हितों पर चोट करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended