Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन था। आज हंगामेदार रही और थोड़ी देर चली कार्यवाही के बाद विधानमंडल सत्र समाप्त हो गया ।

आज सुबह ग्यारह बजे विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। विपक्ष ने 29 नवंबर को सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय बातें और असंसदीय भाषा का जो इस्तेमाल किया था इसके लिए उन्हें माफी मांगने की बात को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा किया।।इससे पहले आज सुबह महागठबंधन दल के विधायकों और नेताओं ने विधानमंडल परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के नीचे अपनी एकजुटता और ताकत दिखाने के लिए धरना दिया और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Category

🗞
News

Recommended