Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कोलकाता में आज एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हस्टिंग के पास से आ रही इस कार ने सिग्नल तोड़ते हुए पहले बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद पटरी पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी। इस दौरान तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस कार के ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की निदेशक मंजू बनर्जी ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है जबकि 22 लोग घायल बताए है। अस्पताल पहुंचे स्पेशल सीपी विनीत गोयल ने ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended