Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दिल्ली पुलिस ने न्यू अशोक नगर इलाके में रोडरेज के दौरान हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह माही को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग रिवॉल्वर और कार भी बरामद कर ली है. पुलिस ने बताया कि वारदात वाली रात आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह माही नशे में धुत अपनी एंडेवर कार (UK08-AQ-1000) से नोएडा की ओर जा रहा था. न्यू अशोक नगर इलाके के पास अचानक उसकी कार फरीदाबाद निवासी दीपक कुमार की इनोवा कार से टकरा जाती है. जिसके बाद यशपाल और दीपक में कहासुनी होने लगती है।

Category

🗞
News

Recommended