Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भारी बारिश और तूफान की वजह से अंडमान और निकोबार के हैवलॉक आइलैंड पर 800 से ज्यादा टूरिस्ट्स फंस गए हैं। नौसेना ने इन लोगों को बाहर निकालने के लिए चार जहाज भेजे हैं। नेवी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 'स्थानीय प्रशासन ने भारी बारिश की वजह से फंसे 800 टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकालने के लिए नेवी की मदद मांगी थी।' रिपोर्टों के मुताबिक, इन टूरिस्ट्स को हैवलॉक आइलैंड से पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि नेवी ने जिन चार जहाजों को हैवलॉक भेजा है, वे आईएनएस बित्रा, बंगाराम और कुंभीर और एलसीयू 38 हैं। हैवलॉक, अंडमान द्वीप के पूर्व में स्थित एक द्वीप है जो दक्षिण अंडमान प्रशासन के अंतर्गत आता है और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है। हैवलॉक से पोर्ट ब्लेयर की दूरी करीब 40 किलोमीटर है।

Category

🗞
News

Recommended