Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कर्नाटक के एक अफसर के ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली है। ड्राइवर का सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें लिखा है, 'कि राज्य के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने 100 करोड़ रुपए के काले धन को सफेद में बदला। ये बात मुझे मालूम थी।' ड्राइवर ने खुद को मेंटली टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही यह दावा भी किया है कि रेड्डी ने बेटी की शादी से पहले अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट में कन्वर्ट किया। इस मामले पर कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा दिया है। कांग्रेस ने जहां इस मामले में बीजेपी को निशाने पर लिया है वहीं बीजेपी इस पर जांच कराने से ज्यादा कुछ भी बोलने से बच रही है।

Category

🗞
News

Recommended