Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पाकिस्तान के एबटाबाद के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के एक प्लेन के क्रैश होने की खबर है। इस प्लेन की फ्लाइट संख्या PK-661 है और ये पाकिस्तान के चितराल से इस्लामाबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि प्लेन में 4 से 5 क्रू मेंबर्स के अलावा 40 यात्री सवार थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यात्रियों में नौ महिलाओं 31 पुरुष और दो बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा है कि प्लेन में तीन विदेशी यात्री थे। पीआइए के प्रवक्ता के मुताबिक प्लेन ने 3.40 मिनट पर चितराल से इस्लामाबाद के लिए उड़ा था मगर 4.15 के आसपास उसका एटीसी से संपर्क टूट गया। हालांकि विमान का मलबा अभी तक नहीं मिला है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को रवाना किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended