Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
अंडमान के हेवलॉक और नील द्वीपों में तूफानी मौसम की वजह से तकरीबन 1400 सैलानी फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए नौसेना ने आज चार नेवी शिप को लगाया है। पोर्ट ब्लेयर से लगभग 40 किलोमीटर दूर इन दोनों द्वीपों को तूफानी मौसम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इस की वजह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में गहरा दबाव बना गया है जिस कारण से भारी बारिश, तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र अशांत हो गया है। प्रशासन पहले ही तूफानी मौसम को एल1 आपदा के तौर पर की घोषित कर चुका है। पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने बताया कि अंडमान के अधिकारियों से बात हुई है लेकिन वह तत्काल यह नहीं बता पा रहे कि वहां पर पश्चिम बंगाल के कितने पर्यटक फंसे हुए हैं लेकिन उनका कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Category

🗞
News

Recommended