Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कर्नाटक में गुलबर्गा विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में आग लगने से सैकड़ों पुस्तकें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल पर सबसे पहले आग की लपटें देखी गईं और इसके बाद यह फैलती गईं। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यूनिवर्सिटी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended