Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हथियारबंद बदमाशों ने जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा से लाखों रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा के अरिहाल में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा पर अचानक चार-पांच हथियारबंद अज्ञात लूटेरों ने धावा बोल दिया। वे फायरिंग करते हुए बैंक में दाखिल हुए और वहां से करीब 13.38 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। इन रुपयों में तकरीबन 2 लाख 23 हजार रुपए के पुराने नोट और 11 लाख 15 हजार रुपयों के नए नोट थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को लूटेरों के आतंकी होने का शक है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended