Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नोटबंदी के एक महीने के बाद भी बैंकों के बाहर कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं और कतारों में मरने वालों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। लुधियाना के समराला चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बेटी की शादी के लिए पैसा लेने आई एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस महिला ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गई और उसे हार्ट अटैक आ गया। महिला को सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Category

🗞
News

Recommended