Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दक्षिण कश्मीर के अरवनी में पिछले 48 घंटों से आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच चल रहा एनकाउंटर शुक्रवार को खत्‍म हो गया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ खत्‍म होने के बाद से अरवनी, बिजबेहाड़ा समेत अन्‍य क्षेत्र में लोगों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। अरवनी में बुधवार देर शाम को मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर माजिद जरगर भी शामिल है। मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर से फैले तनाव को देखते हुए प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम में मोबाइल सेवा को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

Category

🗞
News

Recommended