Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
महाराष्‍ट्र से गुजरात पहुंची एक कार नोटों से भरी मिली, इस कार में 2,000 रुपये के नए नोट बरामद हुए। पुलिस ने सूरत में 76 लाख रुपये की कीमत के नोट बरामद किए। इस होंडा कार में चार यात्री सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला थी. इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार संख्‍या एमएच-15 इपी 4455 से बड़े अमाउंट में नई करेंसी लेकर सचिन जीआईडीसी इलाके में आ रहे हैं। पुलिस ने इस कार के आते ही इसमेें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के दौरान ये लोग इन 76 लाख रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, इसलिए इन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended