Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नोटबंदी की अचानक घोषणा से सबको चौंकाने वाली मोदी सरकार आठ नवंबर के बाद से लगभग रोज कोई न कोई बड़ी घोषणा कर रही है। ताजा कड़ी में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने य‍ह निर्णय लिया है कि अब प्लास्टिक या पॉलिमर सब्सट्रेट आधारित बैंक नोट छापे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कच्चे माल की खरीद शुरू कर दी गई है। दरअसल, मंत्री जी से पूछा गया था कि क्या आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने का कोई प्रस्ताव है? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही। दरअसल, रिजर्व बैंक फील्ड ट्रायल के बाद लंबे समय से प्लास्टिक करंसी नोट लाने पर विचार कर रहा है। फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को बताया था कि फील्ड ट्रायल के तौर पर भौगोलिक और जलवायु विभिन्नताओं के आधार पर चयनित पांच शहरों में 10-10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट उतारे जाएंगे। इसके लिए कोची, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर का चयन किया गया था।

Category

🗞
News

Recommended