Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पंजाब के फजिल्का जिले में कोहरे के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा फाजिल्‍का-फिराेजपुर मार्ग पर गांव चांदमारी के निकट पास हुआ। यहां एक ट्रक और जीप की आमने-सामने की टक्‍कर हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग टीचर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि जीप में कुल 15 लोग सवार थे। ये हादसा आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। ये शिक्षक अबोहर से एक जीप में रवाना हुए थे। बताया जाता है कि अबोहर क्षेत्र के विभिन्‍न स्‍कूलों के शिक्षक अपने स्‍कूल जा रहे थे। इनमें कुछ श्‍ािक्षकों का तबादला हो गया था अौर वे फेयरवेल कार्यक्रम के लिए ममदोट ब्‍लाक जा रहे थे । वाहन गांव चांदमारी और कलंदर के बीच पहुंचा ताे उसकी टक्‍कर सामने से आ रहे ट्रक से हाे गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। छह लाेगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई आैर सात ने अस्‍पताल में दमतोड़ दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। मारे गए लोगों में क्रूजर का चालक भी शामिल है।

Category

🗞
News

Recommended