Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
एआईएमआईएम प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नोटबंदी पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे को जाति और धर्म के साथ जोड़ा है। हैदराबाद में एक रैली के दौरान ओवैसी ने कहा कि नोटबंदी के बाद मुस्लिमों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में लगे एटीएम में ना तो पैसा डाला जा रहा है और ना ही बैंक खोले जा रहे हैं। जिसके कारण मुस्लिमों के पास पैसों की किल्लत हो गई है। ओवैसी ने ये भी कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नोटबंदी के चलते बीते दिनों बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में लगकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

Category

🗞
News

Recommended