Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
हैदराबाद ब्लास्ट केस में एनआईए की विशेष अदालत ने यासीन भटकल समेत 5 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई है। हैदराबाद के दिलसुखनगर सीरियल ब्लास्ट केस में एनआईए की विशेष अदालत ने सुनवाई करते हुए इंडियन मुजाहिद्दीन के पांचों आतंकियों को दोषी करार दिया है। हैदराबाद का दिलसुखनगर इलाका 21 फरवरी, 2013 की शाम दो सिलसिलेवार धमाकों से दहल गया था। पहला धमाका शाम 7 बजे कोणार्क सिनेमा के पास हुआ था। इसके ठीक 4 मिनट बाद वेंकटाद्री थियेटर के पास दूसरा धमाका हुआ था। इन धमाकों में 17 लोग मारे गए थे, जबकि 131 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 24 अगस्त, 2015 को इस मामले में ट्रायल शुरु किया गया था।

Category

🗞
News

Recommended