Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के मेहसाणा में एक रैली के दौरान पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सहारा समूह से पैसा लेने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा है कि हमनें 6 महीने में 9 बार पीएम मोदी को पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने 22 नवम्बर 2014 को सहारा कंपनी पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 30 अक्टूबर 2013 को मोदी को 2.5 करोड़ रुपये दिए गए। इसके बाद 12 नवम्बर 2013 को 5 करोड़ दिया गया। 27 नवम्बर को ढाई करोड़ और फिर 29 नवम्बर को पांच करोड़ दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended