Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 28 विकेट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को आइसीसी 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के अलावा आइसीसी 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' भी चुना गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को आइसीसी वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। इस वर्ष अपनी गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले भारतीय खिलाड़ी आर.अश्विन को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी मिली है जो साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दी जाती है। अश्विन भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें आइसीसी अवॉर्ड्स में एक ही साल में दो पुरस्कार मिला हो। अश्विन से पहले वर्ष 2004 में राहुल द्रविड़ ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सचिन तेंदुलकर भी वर्ष 2010 में आइसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे।

Category

🗞
News

Recommended