Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अरिहाल में 8 दिसंबर को जम्मू कश्मीर बैंक में लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलवामा के असिस्टेंट एसपी अजहर बशीर ने बताया कि इस मामले में साक्ष्यों की जांच करने पर हमने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, पूछताछ में हुए खुलासों के बाद पुलिस ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने चुराए हुए 1 लाख 99 हजार रुपये भी बरामद किए है। ये रकम पुराने नोटों में है। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को पुलवामा जिले के अरिहाल में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की शाखा में चार नकाबपोश बंदूकधारी घुस आए और बंदूक का भय दिखा कर नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागने से पहले बंदूकधारियों ने पांच से छह राउंड गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने नकदी गिन रहे बैंककर्मियों से नोट छीन लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकवादी एक गाड़ी में आए और फायरिंग करते हुए बैंक की शाखा में घुस गए और लूटने के बाद फरार हो गए।

Category

🗞
News

Recommended