Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नजीब जंग के दिल्ली के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह उनके घर पर उनसे मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद उनके आवास से निकलने के दौरान केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत भी की। लेकिन केजरीवाल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया की आखिर मुलाकात में क्या बात हुई, उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा कि नजीब जंग ने मुझे नाश्ते पर बुलाया था। लेकिन अब ये तो कहा जा सकता है कि नजीब-केजरी के बीच की जंग आखिरकार खत्म हो गई।

Category

🗞
News

Recommended