Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भयंकर ठंड तथा कोहरे के बीच आज लखनऊ में राजनीति का पारा चढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के उस विशेष अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जिसको पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने असंवैधानिक घोषित किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पद से बर्खास्तगी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को बाहर करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। अधिवेशन में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को सरंक्षक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिलेश खेमे में जबरदस्त उत्साह है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended