Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कर्नाटक के गृहमंत्री ने सोमवार को उन रिपोर्ट्स को दरकिनार कर दिया जिसमें नए साल के जश्‍न के मौके पर बेंगलुरु में कुछ महिलाओं से छेडछाड़ की बात सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, शहर की एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्‍लील हरकतें कीं। यह सब पुलिस के सामने होता रहा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्‍य के गृहमंत्री जी परमेश्‍वरा ने एएनआई से कहा, ”नए साल के पहले दिन ऐसे वाकये होते रहते हैं। हमने सावधानी बरत रहे हैं।” बेंगलुरु मिरर अखबार के रिपोर्टर ने बताया कि उसने खुद ने देखा कि कई महिलाओं ने पुलिस के पास जाकर छेड़छाड़ और गंदे कमेंट की शिकायत की। अखबार ने मदद की गुहार लगाती युवतियों और महिलाओं की तस्‍वीरें भी छापी हैं। इसमें दिखाई देता है कि कई महिलाएं रो रही हैं और कई जूते हाथ में लेकर भाग रही हैं।

Category

🗞
News

Recommended