Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जनवरी में भारी बर्फबारी से भारत के कई इलाकों में सफेद चादर सी बिछ गई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ये बर्फबारी लोगों के लिए आफत लेकर आई है। मनाली में भारी बर्फबारी में सैकडों सैलानी घंटो रास्ते में फंसे रहे और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद भी रहा। इससे बीच रास्ते में फंसे ट्रक ड्राइवरों के लिए मुसीबत पैदा हो गई है। बीच रास्ते में फंसने से उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने रविवार को बर्फीले तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी।

Category

🗞
News

Recommended