Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच यूपी के बाराबंकी में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ बात पर तलाक दे दिया कि उसकी पत्नी से चाय का प्याला छलक गया और वो चाय उसके बेटे पर गिर गई। ये मामला बाराबंकी के दरियाबाद के मोहर्रियान का है। यहां रहने वाले मुहम्मद शब्बीर बंटी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मिरदही निवासी रूही के साथ हुई थी। दोनों के छह वर्ष का बेटा मुहम्मद उमर है। रूही ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह चाय लेकर आ रही थी, चाय बेटे के ऊपर गिर गई। जानकारी जब पति को हुई तो वह बेटे पर जानबूझ कर चाय डालने का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी को मारने-पीटने लगा। जमकर पिटाई करने के बाद शब्बीर ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकल जाने को कहा। महिला ने कहा कि अपने इकलौते बेटे पर जान-बूझकर कौन सी मां चाय डालेगी? पीडि़ता फरियाद लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसआइ मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर में तीन तलाक की बात नहीं लिखी है, जबकि पति ने तीन तलाक की बात स्वीकारी है। वह उनके मजहब का मामला है। इसके लिए महिला न्यायालय जाए। वहीं

Category

🗞
News

Recommended