Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
चेन्नई के एन्नोर पोर्ट पर दो मालवाहक पोतों के बीच टक्कर के कारण बड़ी मात्रा में तेल समुद्र में फैल गया था। इसके बाद से तेल निकालने का काम जारी है। जिला कलेक्टर सुंद्रावल्ली ने बताया तेल को साफ करने के लिए 1025 व्यक्तियों को लगाया गया है। 45 मीट्रिक टन तेल को मिश्रण से हटा दिया गया है और 20 मीट्रिक टन शाम तक हटा लिया जाएगा। तेल के रिसाव से पार्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। भारी मात्रा में तट पर तेल जमा होने से कई गांव प्रभावित हुए हैं, और इससे बड़ी संख्या में कछुए और मछलियां भी मर रहे हैं। चेन्नई में बंगाल की खाड़ी में तेल फैलने की वजह से मछुआरे भी परेशान हैं।

Category

🗞
News

Recommended