Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी में बीती रात जमकर हिंसा हुई। छात्रों के दो गुटों में हुई हिंसा में 20 से ज्यादा छात्र जख्मी हो गए हैं जिसमें से एक छात्र की हालत गंभीर है। पूरे विवाद की शुरुआत रात सवा नौ बजे के बीच हुई जब मामूली बात को लेकर देसी और विदेशी छात्रों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की मामला मारपीट तक जा पहुंचा। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में देश और विदेश के करीब पांच हजार छात्र रहते हैं। घटना के बाद कैंपस में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

Category

🗞
News

Recommended