क्या राम रहीम की दो चेहेतियों ने मिलकर 25 अगस्त को हरियाणा में दंगा करवाया ? क्या विपासना ही 36 लोगों की मौत की मास्टरमाइंड है ? जेल में बंद राम रहीम की बेबी नंबर-2 यानी विपासना इंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है । बताया जाता है कि हनीप्रीत का दिमाग और विपासना के आदेश से ही पुलिस की गिरफ्त से बाबा को भगाने की फुल-प्रूफ प्लानिंग थी । ये खुलासा बाबा के पुराने भक्तों ने किया है..और ये बातें SIT की चार्जशीट में दर्ज हो चुकी हैं । SIT की चार्जशीट से ये भी खुलासा हुआ कि राम रहीम को पुलिस के हाथ से निकालने के लिए 15 लाख भक्तों को जुटाने की प्लानिंग थी । भक्तों को हिदायत दी गई थी कि डेरा का लॉकेट, टोपी या झंडा कतई साथ ना रखें । यानी जिन लोगों को हिंसा फैलाना है...उनकी पहचान ना हो पाए । लेकिन अब फोन कॉल के जरिए बाबा, बेबी और पूरे बवाल का पर्दाफाश हो गया है ।